इस दौर में सभी लोग पैसे का लेन-देन online करना पसंद करते है क्योंकि यह बहुत ही कम समय में हो जाता है। इसी कारण UPI payment की बहुत ही जल्द भारत का पहला payment method बन गया। इसी को देखते हुए भारत के प्रधान मंत्री Narendra Modi ने e-RUPI (e rupee) app की घोषणा हाल ही में की है और e-RUPI को लांच भी कर दिया गया है।

e-RUPI क्या है और यह कैसे काम करता है इसको हमारे लिए जानना बेहद जरूरी है। इस पोस्ट में e-RUPI से सम्बंधित सारी जानकारी हम समझेंगें, जैसे e-RUPI voucher code, e-RUPI bank, e-RUPI के फायदें, e-RUPI और UPI में क्या अंतर है, e-RUPI का इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं, इत्यादि।

e-RUPI क्या है और कैसे काम करता है?

e-RUPI एक बहुत ही बढ़िया cashless transaction solution है जिसे National Payments Corporation of India (NPCI) ने अपनी UPI प्लेटफॉर्म, Department of Financial Services (DFS), National Health Authority (NHA), Ministry of Health and Family Welfare (MoHFW), और partner banks के सहयोग से बनायीं गयी है।

e-RUPI एक one time payment method है जिसमे भुगतान वाउचर माध्यम से होता है। इसके लिए कोई भी card, digital payments app या internet banking की जरूरत नहीं होती।

e-RUPI जो की NPCI संभालती है वह दो sms-voucher/QR-code बनाएगी, जो की payment लेने और देने वाले को दे दी जाएगी। इस प्रक्रिया में पैंट या लेन-देन तभी संभव हो पायेगा जब दोनों की voucher मेल खाये। हमारा sms या QR-code दूसरे से मेल खाने पर हमें पैसे या सेवा (service) मिल जाएगी और इसके लिए internet की आवशक्ता नहीं होती।

इसमें यह ध्यान में रखने की जरूरत है की sms या QR code उन्ही दो के बिच काम करेगा जिसके लिए बनाया गया है। उदाहरण के लिए मान लीजिये की सरकार ने हमें रासन खरीदने के लिए e-RUPI sms-voucher हमारे मोबाइल नंबर में भेजा है, तो इसे हम रासन की दूकान में ही जा के इसका उपयोग कर सकतें है, बाक़ी दुसरे कार्य के लिए यह काम नहीं करेगा।

e-RUPI voucher code कैसे बनता है?

eRUPI voucher code bank के द्वारा बनाया जाता है और ग्राहक को उसेक इस्तेमाल करने के लिए दे दिया जाता है।

eRUPI voucher code की पूरी process को हम एक उदाहरण के माध्यम से समझते है:

मान लीजिये के आप किसी company में job करते है और आपको एक client meeting के लिए दूसरे सहर जाना होगा। दूसरे सहर में रहने की वयवस्था की जिम्मेदारी आपके company की होगी तो company क्या करेगी, वो सीधे Bank को contact करेगी और उनसे QR code generate करने को कहेगी फिर bank 3 QR code generate करने की request NPCI  को भेजेगी।

3 QR Code इसलिए क्योंकि एक आपको दिया जायेगा, दूसरा जिसको आप payment करेंगे और तीसरा NPCI के पास रहेगा proof के लिए।

दूसरे सहर में जिस hotel के के लिए आपकी कंपनी ने QR-code बनवाया है, उस ही hotel में जाकर आप अपने QR-code का इस्तेमाल कर सकतें हैं। ऐसा इसलिए क्योकि आपकी कंपनी ने इसी hotel में ठहरने की मजूरी दी थी, इसी वजह से एक QR code उस hotel ko भी बैंक की तरफ से पहले से दिया जायेगा ताकि आप अपना QR Code उस hotel ke QR-code से match कर पेमेंट कर सकें।

आपके company को eRUPI voucher को bank के द्वारा बनवाने के लिए bank को कुछ fee भी देना पद सकता है।

e-RUPI किस बैंक में काम करता है?

Sr. No.Bank Nameजारीकर्ताअधिग्रहण App / Entity
1Axis BankBharat Pe
2Bank of BarodaBHIM Baroda Merchant Pay
3Canara Bank NA
4HDFC BankHDFC Business App
5ICICI BankBharat Pe & PineLabs
6Indusind Bank NA
7Indian Bank NA
8Kotak Bank NA
9Punjab National BankPNB Merchant Pay
10State Bank of IndiaYONO SBI Merchant
11Union Bank of India NA

e-RUPI के लाभ

  • Easy & Secure – e-RUPI पूरी तरह से सुरक्षित और आसान है।
  • Contactless – e-RUPI में किसी तरह के documents print out की जरूरत नहीं है।
  • Secure – e-RUPI Voucher के लिए users की personal details privacy को secret रखा जाता है।
  • mobile phone and e-voucher only – बस mobile phone और e-voucher होना चाहिए।
  • Quick redemption process – voucher से payment करने में बहुत ही कम समय लगता है।
  • Contactless payment – Cash की कोई जरूरत नहीं है।
  • No Internet or App – किसी भी App या internet की जरूरत नहीं है।

e-RUPI और UPI में क्या अंतर है?

  • e-RUPI एक Voucher code payment process है और UPI एक digital transaction payment process है।
  • e-RUPI के लिए internet की जरूरत नहीं होती और UPI Payment बिना internet के नहीं होती।

क्या e-RUPI सुरक्षित है?

e-RUPI पूरी तरह से Safe और secure है, इसमें users की personal details को पूरी तरह से गुप्त रखा जाता है।

निष्कर्ष

e-RUPI कोई mobile app नहीं बल्कि एक payment करने का तरीका है जो की UPI के ऊपर काम करती है।

इसमें हम इंटरनेट और बैंक अकाउंट के बजाये sms या QR-code की मदद से लेन-देन करते हैं।

इसका उपयोग सरकार या किसी अन्य संगठन अपने ग्राहकों को सीधे तोर पे किसी सुविधा पहुंचने के लिए कर सकती है।

e-RUPI के बारे में सारी जानकारी इस पोस्ट में दी गयी है जैसे e-RUPI voucher code, e-RUPI banks, e-RUPI के benefit , e-RUPI किसने बनाया है, e-RUPI और UPI में क्या अंतर है, e-RUPI safe है या नहीं, e-RUPI का जो भी इस्तेमाल है उससे सम्बंधित सारी जानकारी यहाँ आसान भाषा में समझाने की कोशिश की गयी है, धन्यवाद।