Paytm App को India में कई लोग इस्तेमाल करते हैं पर उनमें से अधिकांश लोगो को यह पता नहीं होता की हम Paytm app से Loan भी ले सकते हैं। Paytm app से हम Personal loan ले सकतें हैं। इसके लिए हमारी आयु 25 से 60 वर्ष की होनी चाहिए और साथ ही हमारी कुछ वार्षिक आय भी होना चाहिए।

Paytm loan से जुडी सभी जानकारी हम आगे जानेंगें जैसे की Paytm से Loan कैसे लेते है, इसके लिए हमें कौन से दस्तावेज़ की जरूरत पड़ेगी, हमें कितने राशि का loan मिल सकता है, और हम कब तक Paytm Personal loan का भुगतान कर सकतें हैं, इत्यादि।

Paytm Personal Loan कितना मिलता है?

Paytm app हमें Rs 1000 से Rs 2 लाख तक की राशि का पर्सनल लोन देती है। हमें Paytm से 1 हज़ार से कम और 2 लाख से ज्यादा का personal loan नहीं मिलेगा। Paytm के अनुसार loan की राशि भिन्न लोगो के लिए भिन्न होती है। अगर हमारी भुगतान की छमता कम होगी तो हो सकता है की हमें 2 लाख से कम का लोन मिले, यह Paytm loan की terms and condition पर निर्भर करता है।

Paytm Personal Loan पे कितना ब्याज देना होगा?

Personal Loan या फिर किसी भी तरह का लोन हम कोई भी bank , finance organization या app से लेते हैं तो उसका भुगतान करने के लिए हमें EMI और ब्याज देना पड़ता है। EMI तो हम अपने हिसाब से दे सकतें है पर ब्याज Bank या कोई ओर लोन देने वाले द्वारा तय किये गए ब्याज दर पर देना होता है।

Paytm loan की ब्याज दर 0.09% से 13% तक की होती है। हमारा ब्याज दर क्या होगा यह हमें app में आवेदन करने पर पता चलेगा। यह ब्याज हमें हर महीने EMI के साथ भुगतान के तोर पर देना होता है।

Paytm Personal Loan कितने समय के लिए मिलता है?

हर loan की भुगतान की समय-सिमा होती है जो की लोन देने वाले द्वारा तय की जाती है। यह समय-सीमा कई कारकों पर निर्भर होती है जैसे की हम कौन लोन दे रहा है, हमारी उम्र, आय, retirement date, इत्यादि। इसके अलावा Bank या finance organization हमारी Cibil score भी check करती है।

Cibil score वह मुख्य कारक है जिसके आधार पर bank यह तय करती है की हम लोन का भुगतान कर पाएंगें की नहीं। इसके आधार पर बैंक तय करती है की ग्राहक को कितना loan मिलेगा और कितने समय तक loan का भुगतान करना होगा।

Paytm हमें personal loan न्यूनतम 4 महीने or ज्यादा से ज्यादा 36 महीने के लिए देती है। अगर 36 महीने के बाद हम लोन का भुगतान करेंगे तो हमें जुरमाना भी देना पड़ सकता है। 

Paytm Personal loan के लिए दस्तावेज़ (Documents)

Paytm personal laon की प्रक्रिया Paytm app में online होती है, इसके लिए हमें निम्नलिखित दस्तावेज़ की ज़रुरत होती है:

  1. पैन कार्ड
  2. आधार कार्ड
  3. बैंक अकाउंट

Paytm loan की प्रक्रिया क्या है?

  1. सबसे पहले Paytm App को खोलें।
  2. Paytm App में kyc होनी चाहिए (अगर नहीं तो पहले KYC करवाएं)।
  3. Paytm App में search में Personal loan search करें।
  4. Personal loan select करें।
  5. मांगें जाने वाले सभी details ( जैसे की PAN, DOB, लोन का उद्देश्य) भरें।
  6. फिर अपनी आय की details भरें।
  7. उसके बाद loan राशि तय करें और EMI भरने की प्रक्रिया चुनें।
  8. 12 घंटे में लोन की राशि आपकी bank account मैं आ जाएगी।

Paytm Personal Loan के फायदे क्या है?

  • Paytm Personal loan की ब्याज दर अच्छी है।
  • पेटम लोन की प्रक्रिया online होती है।
  • लोन का भुगतान 36 महीने तक कर सकतें हैं।
  • Paytm Personal loan सीधे हमारे Bank Account में मिलता है।
  • Paytm Personal loan के लिए कम दस्तावेज़ की जरूरत होती है।
  • Paytm Personal loan से credit score में फ़ायदा मिलता है।

निष्कर्ष

Paytm Personal loan se सम्बंधित सारी जानकारी इस पोस्ट में दी गयी है जैसे Paytm Loan क्या है, Paytm Personal Loan कितना मिलता है, Paytm Personal Loan पे कितना interest देना होगा, Paytm Personal Loan कितने समय के लिए मिलता है, Paytm Personal Loan के फायदे क्या है, Paytm Personal loan के लिए Documents, Paytm Personal loan process क्या है? सारी Paytm loan की जानकारी आसान भाषा में समझाने की कोशिश की गयी है,धन्यवाद।